मेरठ 30 जनवरी (CY न्यूज) मेरठ में, दिनांक 28/01/2022 को वादी चरण सिंह पुत्र प्रसादी सिंह की सूचना के आधार पर थाना कंकरखेड़ा पर मु.अ.सं 49/2022 धारा 457/380 आई.पी.सी बनाम अज्ञात बाबत अज्ञात अभि.द्वारा गुरूद्वारा कल्गीधर में ताला तोडकर सामान चोरी कर लेने के संबंध में पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में उपरोक्त घटना का अन्दर 24 घण्टे में खुलासा करते हुए अभियुक्त भारत पुत्र चीना निवासी मौहल्ला खटीकपुरा रोहटा रोड थाना कंकरखेडा मेरठ को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की निशादेही पर चोरी का समस्त सामान (शत प्रतिशत) बरामद किया गया।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्तः
भारत पुत्र चीना निवासी मौहल्ला खटीकपुरा रोहटा रोड थाना कंकरखेडा जिला मेरठ उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः
1.03 अदद खण्डा पीली धातू।
2. 01 अगरबत्ती स्टैण्ड पीली धातु।
3.एक अदद हारमोनियम।
4.एक अदद छोटी कालीन।
5.एक अदद कम्बल छोटा नीले रंग का निशान खण्डा बना हुआ।
6.एक अदद रजाई।
7.एक अदद गुलाबी कपडा चमकीले सितारेदार।
8.100 रू, 50 रू व 10-10 रूपये के कुल 1720/- रूपये।
अभियुक्त भारत उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः
1.मु.अ.स.506/2017 धारा 380/411 आई.पी.सी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।
2.मु.अ.सं.813/2019 धारा 379 आईपीसी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।
3.मु.अ.स.49/2022 धारा 457/380/411 आई.पी.सी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ।
No comments:
Post a Comment