कुल संक्रमितों की संख्या हुई 158।
बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 13 जनवरी (CY न्यूज) जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 41 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया। 41 और पॉजिटिव आने से संक्रमितों की कुल संख्या 158 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण पर अंकुश के लिए हजार दावे कर रही है। लेकिन संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा होने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 41 लोग संक्रमित आए हैं। इनमें शहर निवासी 16, महसी के 5, कैसरगंज के 4, मिहीपुरवा के 6 समेत कुल 41 लोग पॉजिटिव आए हैं। सी.एम.ओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 158 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक बचाव ही संक्रमण को फैलने से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। दो गज की दूरी बनाकर रखें।
No comments:
Post a Comment