मेरठ/सरधना 11 जनवरी (CY न्यूज) बाइक और 50 हजार की मांग पूरी न होने पर पति व ससुर ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अटेरना निवासी चेतराम ने अपनी पुत्री प्रीति की शादी 29.जनवरी.2017 को हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार अंकित पुत्र मामचन्द निवासी होली चौक क़स्बा करनावल थाना सरूरपुर खुर्द जिला मेरठ के साथ की थी। बताया गया कि शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। प्रीति के मुताबिक़ ससुराल वाले पति अकित पुत्र मामचन्द्र, व सास अनिता, नन्द भावना व स्वाति शादी में दिये गये दान-दहेज से खुश नहीं थे। जिसके बात उक्त आरोपियों ने मोटरसाईकिल व 50 हजार की नगदी की मांग के चलते उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसे भूखा प्यासा रखने लगे। मांग पूरी न होते देख उक्त आरोपियों ने दो वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर सर निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। 11 जनवरी.2022 समय लगभग सुबह 11 बजे जब वह अपने मायके के घर बैठी हुई थी उसी समय उसका पति अंकित, ससुर नामचन्द घर पर आये जिसके बाद उसने अपने पति व ससुर को मान सम्मान के साथ घर पर बैठाया। तभी दोनो आग बबूला हो गये ससुर ने गाली गलोच करते हुए कहा कि तुमने हमारी मांग पूरी नहीं की है और न ही आज तक तेरा तलाक हुआ हमे अब अपने अंकित की दूसरी शादी करनी है। इसीलिये या तो तू चार आदमी बुलाकर करके अंकित से तलाक ले ले वरना हम तुझे जान से मार देंगे। उसके विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर किरतराम व उमरपाल आ गये जिन्होंने आकर उसे बचाया। जाते जाते उसका पति व ससुर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर गये। पीड़िता अपनी माँ के साथ थाने पहुंची और आप बीती सुनाते हुए तहरीर देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले की जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment