Friday, 14 January 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 54वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 14 जनवरी (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 54वें हफ्ते का आयोजन मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देहली गेट स्थित शनि मंदिर पर शुक्रवार सुबह अपराह्न 12 बजे किया गया। इस अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से प्रसाद के रूप में अन्न उपलब्ध कराना है, संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज का आयोजन रोटरी क्लब मेरठ संस्कार के अध्यक्ष शिक्षाविद और समाजसेवी संजय शर्मा के द्वारा किया गया। इस आयोजन में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा, प्रशांत कौशिक, संजीव कुमार शर्मा, शशी प्रकाश शर्मा, आदित्य शर्मा, सारंग शर्मा, विनायक, वत्सल कौशिक, बिट्टू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...