Monday, 31 January 2022

थाना मुण्ड़ाली पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 31 जनवरी (CY न्यूज) थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लहरी उर्फ लक्की पुत्र नत्थू सिंह निवासी रछौती थाना मुण्डाली मेरठ को 01 अदद नाजायज पिस्टल देशी 32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लहरी उर्फ लक्की उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु.अ.सं 21/2022 धारा 3/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में समय से पेश कर जेल भेजा जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः लहरी उर्फ लक्की पुत्र नत्थू सिंह निवासी रछौती थाना मुण्डाली मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

01अदद पिस्टल देशी 32 बोर नाजायज मय 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ.नि नफीस अहमद थाना मुण्ड़ाली जनपद मेरठ।

2.का.2478 कामेन्द्र सिंह थाना मुण्ड़ाली जनपद मेरठ।

3.का.03335 कन्हैया थाना मुण्ड़ाली जनपद मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...