Wednesday, 12 January 2022

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस विशेष।

दिव्यांग युवा दे रहे पर्यावरण बचाने का संदेश।

मेरठ 11 जनवरी (CY न्यूज) मेरठ बलवंत नगर निवासी आयुष गोयल और पीयूष गोयल दो दिव्यांग जुड़वा भाई है दोनों ही सेरेब्रल पाल्सी नामक असाध्य रोग से ग्रस्त है। एम.ए कंप्लीट करने के बाद डी.एन डिग्री कॉलेज से बी.एड कर रहे है। दोनों भाई बचपन से ही पर्यावरण प्रेमी है। जुड़वा भाई शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद भी 5000 से अधिक वृक्ष लगा चुके हैं। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर अनेक विचार गोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। दोनों भाई कहते हैं कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करें। अपने जीवन से जुड़े खास अवसरों पर पौधारोपण शुरू करें युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...