Friday, 28 January 2022

जनता तय करेगी कि उनको अपना मतदान भारत देश के महापुरुषों के मार्ग पर चलने वाले कर्म योगी को देना है या देश के अधर्मी, माफियाओं को: सत्यवीर त्यागी।

मेरठ 28 जनवरी (CY न्यूज) किठौर विधानसभा के वर्तमान विधायक तथा भाजपा के प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने कहा कि अब किठौर क्षेत्र की जनता तय करेगी कि उनको अपना मतदान भारत देश के महापुरुषों के मार्ग पर चलने वाले कर्म योगी को देना है, या देश के अधर्मी, माफियाओं को। अब किठौर क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार में पिछले 5 साल का ब्यौरा निकाले तो किठौर विधानसभा में तीन हाईवे, सड़कों का जाल, प्रत्येक ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, ग्राम व कस्बों में हाई मास्क लाइट, हैंडपंपों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, प्रत्येक ब्लॉक के ग्रामों में पानी की टंकी निर्माण, किसान कल्याण केंद्र का निर्माण आदि। इसके विपरीत पूर्व सपा सरकार के मंत्री केवल किठौर की जनता को भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, जनता में भय माहौल तथा किठौर क्षेत्र का विकास मात्र कागजों पर ही दे पाए हैं। सत्यवीर त्यागी ने अपने जनसंपर्क अभियान को रजपुरा व माछरा ब्लॉक में शुरू करने से पहले ग्राम भटीपुरा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत देश के महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलता है। हमेशा हिंदुत्व की रक्षा की बात करता है। जनसंपर्क अभियान में शुक्रवार को भटीपुरा, अम्हेड़ा सानी, कायस्थ बढा, सिंहपुर, अमरपुर, हसनपुर, राछोती, राछोती डेरियो सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बैठक व जनसंपर्क किया। ग्राम सिंहपुर में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने के दामों में वृद्धि, किसानों को सिंचाई के लिए 18 से 20 घंटे बिजली, खाद यूरिया की उपलब्धता ब्लॉक स्तर पर, खेती-बाड़ी के नए तरीकों के लिए किसान कल्याण केंद्र की स्थापना जहां किसान कृषि विशेषज्ञों कि सलाह के साथ खेती करेंगे। अब किसान रूपी अन्नदाता डिजिटल हो गया है। जनसंपर्क अभियान में मिल रहे भारी समर्थन व उमड़ रहे जनसैलाब को देख कर लग रहा है। आगामी 10 फरवरी को रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने जा रहा है। आज प्रत्येक जाति धर्म के लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में जनमानस मौजूद रहा। इस दौरान रोबिन गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, अमित त्यागी माछरा, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, अनिल प्रधान, दुष्यंत तोमर, संजय प्रजापति, नईम तोमर, सबोध शर्मा, सरदार जय सिंह, विशाल चौधरी, मैनपाल गुज्जर डेरियो, पंकज गुर्जर राछोती, नीरज चौधरी अमरपुर, धर्मेंद्र खटाना हशनपुर, रमन कौशिक, पप्पू गुर्जर  सेतकुआ, राजू भडाना, अमित धनतला, फिरेराम गुर्जर भड़ाना, राहुल मावी, नरेंद्र तोमर, आदेश त्यागी बिजौली, अश्वनी त्यागी माछरा, संजय त्यागी उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...