Sunday, 16 January 2022

वाजिद ने बढ़ाया इंदौर ज़िले का मान।


इंदौर 15 जनवरी (CY न्यूज) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, तक्षिला परिसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के सभागृह में युवा उत्सव 2021-22 के अंतर्गत अंतर-ज़िला स्तरीय प्रश्नमंच (क्विज़) प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें कई ज़िलों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया था।मौखिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में इंदौर ज़िले का प्रतिनिधित्व गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के छात्र वाजिद उल्ला काज़ी कर रहे थे।  प्रतियोगिता में बाकी सभी छात्रों के मुक़ाबले इंदौर के वाजिद ने सबसे ज़्यादा प्रश्नों का जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाजिद एल.एल.बी प्रथम वर्ष के छात्र हैं और इस से पहले वो स्कूल ऑफ जर्नलिस्म के भी छात्र रह चुके हैं। वाजिद ने अपनी जीत का श्रेय लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डा.इनमुर्रेह्मान और स्कूल ऑफ जर्नलिस्म की विभागाध्यक्ष डा.सोनाली नरगुंदे के साथ अपने सभी शिक्षकों को दिया। मौखिक प्रश्नमंच का संचालन डा.ऋषिना नातू ने किया था।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...