Monday, 31 January 2022

सिसोली मण्डल के ग्राम पंचायत बढ़ला केथवाड़ा पहुँचे भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र सिंह।

मेरठ 31 जनवरी (CY न्यूज) सिसोली मण्डल के ग्राम पंचायत बढ़ला केथवाड़ा पहुँचे भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र सिंह (जल शक्ति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश) का भव्य स्वागत हुआ। तथा मंत्री ने जनसंपर्क एवं बैठक की। उन्होंने कहा एकता में ही शक्ति है और भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा क्षत्रियों ने अपना बलिदान दिया है संपूर्ण ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र फिर एकजुटता दिखाएं और आने वाली 10 फरवरी के दिन जबरदस्त मतदान करें तथा यहां से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के मजबूत इरादों को और बुलंद करे। आपका चुनाव किठौर विधान सभा के सपा मंत्री और माफिया उसे है। बैठक में उपस्थित रहे ओम्पाल सिंह चेयरमैन, योगेंद्र तोमर मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र गुज्जर, भवर सिंह तोमर, कौशल चौहान (ब्लॉक प्रमुख, रजपुरा), पवन प्रधान, जतन पाल तोमर, दीपक तोमर, कपिल शर्मा, मनोज शर्मा, सतपाल सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदश्य), नागेंद्र तोमर, अरविंद तोमर एवं देवतुल्य कार्यकर्ता।।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...