पंद्रह दिन से स्कूल में चल रही थी छुट्टी।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 15 जनवरी (CY न्यूज) दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमरौआ गाँव में बीती रात को स्कूल में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। और किसी को पता तक नहीं चला। स्कूल के बाहर बच्चे गुल्ली डंडा खेल रहे थे। कि तभी अचानक गुल्ली स्कूल में बनी बाउंड्री के अंदर चली गई। बच्चे जब गुल्ली उठाने के लिए गए। तो देखा की स्कूल के मेन गेट और दो कमरों की कुंडी सहित ताला टूटा पड़ा था। बच्चों ने गाँव वालों को बताया है कि गाँव वालों ने प्रधान रामू यादव को सूचना दी। प्रधान ने स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू तिवारी और प्लास्टिक सिटी चौकी इंचार्ज मेवालाल को फोन पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुँचकर स्कूल परिसर में देखा। तो वहाँ से 2 भरे गैस सिलेंडर, जरूरी रजिस्टर, 2 बेटरा, इंवेर्टर, सोलर पैनल, टी.वी, प्रोजेक्टर लैब का समान जो गेल की तरफ से मिला था। आदि जरूरी सामान उठा ले गए। चौकी इंचार्ज ने जाँच पड़ताल की। और बताया है कि चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा। प्लास्टिक सिटी चौकी इंचार्ज मेवालाल ने बताया है कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है जाँच शुरू कर दी गई है जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment