Monday, 10 January 2022

दबंगों ने किसान को मारपीट कर किया घायल।

मेरठ/सरधना 09 जनवरी (CY न्यूज) पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने खेत में काम कर रहे किसान के साथ मारपीट कर दी आसपास के लोगों का आता देख हमलावर फिर से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए । थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी संजय सोम पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि रविवार समय करीब 8.30 बजे सुबह वह अपने खेत पर पानी कर रहा था तभी गांव का ही छंगा उर्फ राकेश पुत्र सूबेदार, कालू, अंकुर पुत्रगण छंगा उर्फ राकेश, जो उस के परिवार से रंजिश रखते है, एक राय मशवरा होकर हाथो में लाठी डण्डे लेकर खेत पर आए और बिना वजह उस के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी । शौर की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे बहुत से लोग मौके पर आ गये, जिन्होंने हमलावरों से बामुश्किल बचाया हमलावर जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...