Friday, 14 January 2022

ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में बंद आवारा गौवंशों को मुक्त करने के लिए ताला तोड़ने का किया प्रयास ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर काटा हंगामा।

कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचा मौके पर।

ग्रामीणों का आरोप गौवंशों को खाने के लिए पहुँचा केवल 30 किलो भूसा।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 जनवरी (CY न्यूज) भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिनपुर्रापुर के मजरा चिटकईयन पुरवा में चार दिन से बंद भूखे-प्यासे आवारा गौवंशों को ग्राम प्रधान हेतराम ने अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन में पहुँचकर बंद आवारा गौवंशों को मुक्त करने के लिए ताला तोड़ने का प्रयास किया। तो मौके पर पहुँचे किसानों ने ग्राम प्रधान को ताला तोड़ने से रोक दिया। और मौके से ग्राम प्रधान को लौटा दिया। बाद में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। शासन-प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पंचायत सेक्रेटरी ब्रजेन्द्र त्रिपाठी के कहने पर ग्राम प्रधान ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। उसी समय आवारा गौवंशों से परेशान किसान मौके पर पहुँचकर प्रदर्शन करने लगे। और मजबूर होकर प्रधान अपने समर्थकों के साथ लौट गए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील व ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान विष्णु सिंह, गिरजेश कुमार, मोनू गौर, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि बी.डी.ओ भाग्यनगर सतीश पांडेय ने आवारा गौवंशों को उमरी गोशाला भेजने का आदेश पहले दिन से  दिया है। लेकिन पंचायत सचिव व प्रधान बंद गौवंशों को देखने तक नहीं आये। और सैकड़ों आवारा गौवंशों को खाने के लिए केवल 30 किलो भूसा भेजा गया। वहीं प्रधान हेतराम का कहना है कि बंद गौवंशों को चारा-पानी देने के लिए व गौवंशों को गौशाला  भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन किसान व ग्रामीण कार्य करने नहीं दे रहे हैं। आवारा गौवंशं बहुत ही कमजोर हो गए हैं। परेशान और कुछ गौवंशों की जान जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...