मेरठ/सरधना 12 जनवरी (CY न्यूज) गोदाम पर रखा हजारों की कीमत का गत्ता चोरी कर ले गए दो चोर जिनकी यह करतूत सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। गत्ता व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी शावेज अंसारी पुत्र आबिद ने बताया की वह पेपर स्क्रेप का काम करता है। जिसके लिए उसने तहसील रोड पर एक गोदाम बना रखा है। रात्रि लगभग 3 बजे दो अज्ञात चोरो द्वारा उसके गोदाम से लगभग 50 हजार की कीमत का गत्ता चोरी कर लिया गया है। बताया गया कि जब वह सुबह अपने गोदाम पर गया तो वहां का नजारा देख वह हैरान रह गया। उसका सारा गत्ता गायब मिला। जिसके बाद उसने अपने गोदाम में लगे सी.सी.टी.वी कमरे में देखा तो दो अज्ञात व्यक्ति उक्त गत्ता चोरी करके लेजाते दिखाई दे रहे है। शावेज अंसारी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment