आधा दर्जन से अधिक गौवंश लोडर से कूदकर भागे।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 जनवरी (CY न्यूज) भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिनपुर्रापुर के मजरा चिटकइयन पुरवा पंचायत भवन में पाँच दिन से बंद भूखे-प्यासे गौवंशों को शुक्रवार दोपहर में लोडर से लादकर 15 किलो मीटर दूर उमरी गौशाला भेजना शुरू हो गया है। शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक गौवंश को लादकर ले जाया जा रहा है था कि तभी एक दर्जन से अधिक गौवंश लोडर से कुदकर खेतों की तरफ भाग गए। एक सैकड़ा से अधिक आवारा गौवंश को पिछले रविवार को फसल चरने से परेशान किसानों ने पंचायत भवन में बंद कर ताला डाल दिया था। गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान द्वारा ताला तोड़कर निकालने का प्रयास किया था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा किया था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेंद्र त्रिपाठी व ग्राम प्रधान हेतराम ग्रामीणों की मदद से उमरी गौशाला भेजना शुरू कर दिया है। बंद सभी गौवंशों को गोशाला भेजने में एक दो दिन का समय लगेगा।
No comments:
Post a Comment