Friday, 28 January 2022

महामंडलेश्वर का बड़ा बयान, भाजपा में हो रहा ब्राह्मणों का अपमान,जाटों को लेकर कही ये बात।

मेरठ 28 जनवरी (CY न्यूज) विधानसभा चुनाव में अब साधु संत भी बयानबाजी करने पर उतर आए हैं। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने अब ब्राह्मणों को लेकर बड़ा बयान दिया है। यतींद्रानंद गिरी ने मेरठ में भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे सुनील भराला के आवास पर कहा कि ब्राह्मणों का भाजपा सरकार में अपमान हो रहा है। सरकार में ही नहीं भाजपा संगठन में भी ब्राह्मणों की उपेक्षा की जा रही है। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि इससे पहले अन्य पार्टियां भी ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम कर चुकी हैं। गिरी महाराज ने कहा कि जाट नेताओं के दबाव में आकर ही भाजपा ने पूरे पश्चिमी उप्र में 21 जाटों को टिकट देकर भाजपा ने साबित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर ब्राह्मणों की हितैषी है तो क्यों किसी ब्राहमण को वेस्ट में एक भी टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ब्राहमणों की यह अनदेखी भाजपा के लिए भारी पड़ेगी। यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि उप्र में बाह्रमणों की संख्या 18 प्रतिशत है ऐसे में इसको किसी पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती। जिसने भी इस समाज की उपेक्षा की वहीं सत्ता से बेदखल हुआ। कांग्रेस से लेकर सपा तक इसके उदाहरण हैं। इतिहास उठाकर देख लिया जाए। केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह के साथ जाट नेताओं की बैठक पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि क्या गृहमंत्री अमित शाह ब्राह्मण समाज के साथ बैठक नहीं कर सकते। जाटों के वोटों के लिए उन्होंने पूरी मेहनत की है। जबकि ब्राह्मण समाज को दरकिनार कर दिया गया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि अगर ब्राह्मण समाज भाजपा से अलग हुआ तो भाजपा का बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण होने के नाते भाजपा को सुनील भराला को टिकट देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। महामंडलेश्वर ने कहा कि अब भाजपा में भी जाट, गुर्जर, दलित और वैश्यों की बातें हो रही है। ऐसे में ब्राह्मण कहां जाएगा यह अब समाज को तय करना है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कहता नहीं है बस करता है और जब वह करता है तो उसका परिणाम सबके सामने होता है। महामंडलेश्वर ने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर भाजपा ने संतों का आर्शिवाद लिया तो फिर से वहां पर भाजपा की सरकार 2017 में बनी थी। अब ऐसे ही 2022 में होगा। जिसे भी ब्राह्मणों का और संतों का आर्शिवाद मिला उसी को सत्ता सुख भोगने को मिला।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...