Friday, 14 January 2022

दिन निकलते ही बदमाशों ने की धर्म कांटे पर लूट।

मेरठ 13 जनवरी (CY न्यूज) मेडिकल थाना क्षेत्र के ओम धर्म कांटे पर दिन निकलते ही बदमाशों ने 3.20 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर किया और उसके बाद नकदी लूटकर फरार हो गए। मौके पर मेडिकल पुलिस के अलावा स्वाट टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई। वारदात को अंजाम देने में तीन बदमाश बताए जा रहे हैं। जागृति विहार सेक्टर-1 निवासी राकेश अग्रवाल का मंगल पांडे नगर में ओम धर्म कांटा है। हर रोज की तरह सुबह पांच बजे राकेश कुमार घर चले गए और उनका बेटा उपेश अग्रवाल धर्म कांटे पर आ गए। उपेश अपने साथ 3.60 लाख रुपये लेकर आये थे। उन्होंने उसे ड्रोज में रखा। करीब 6रू15 पर एक ट्रक चालक वहां आया और उन्होंने उसे 40 हजार का पेमेंट कर दिया। उसका कहना है कि पांच मिनट बाद ही वह अंदर जब हिसाब लिख रहे थे, तभी फायर की आवाज आई। उन्होंने देखा कि सामने मौजूद दो बदमाशों में से एक बदमाश ने फायर किया है। अंदर आते ही वह रुपये मांगने लगे। उपेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल तान दी। उपेश अंदर की ओर भाग गए। तभी बदमाशों ने ड्रोज में से 3.20 निकाले और फरार हो गए। दिन निकलते ही हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...