औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 30 जनवरी (CY न्यूज) राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन कानपुर देहात ईकाई के एक दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प-माला व श्रद्धांजलि देकर निवासी रिटायर सूबेदार कमलेश दिबाकर के आवास पर शुरू हुआ। जिसमें जिले भर से तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिको ने संगठन को अधिक सशक्त बना कर अपनी समस्याओं को हल करने के लिए एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के जिला कोडिनेटर लल्ला सिंह गौर ने सभी का स्वागत करते हुए अवकाश प्राप्त सैनिकों को समाज में देश हित के कामों में सहयोगी बनकर भाई-चारा और जिम्मेदार नागरिक की तरह खुशहाली लाने के काम करने को कहा। जिससे उन्हें समाज में सम्मान और सोहरत मिलेगी। सम्मेलन को बृजेश परिहार, बन्नाम सिंह, कन्हैया लाल यादव, सुरेश शर्मा, किशोरी लाल राजपूत आदि ने रिटायर सैनिकों उनके परिवार की समस्याओं को एक जुट होकर निराकरण करने का संकल्प लिया। संगठन में कंचौसी नगर व आस-पास ग्रामीण क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक नये पूर्व सैनिकों ने संगठन में शामिल होकर सदस्यता ली। नगर में यह पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment