मेरठ 15 जनवरी (CY न्यूज) मेरठ पुलिस ने परीक्षितगढ़ में हुई सर्राफ की हत्या का खुलासा करते हुए दोस्त व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सर्राफ उसकी बहन से मेलजोल बढ़ा रहा था, जिसके कारण बदनामी हो रही थी, इसलिए ही हत्या की गई। हालांकि मृतक के परिजनों ने इस तरह की बात से साफ इंकार किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एस.पी देहात केशव कुमार ने बताया कि परीक्षितगढ़ में सर्राफ कारोबारी कपिल सैनी निवासी पूठी की गोली मारकर 8 अक्टूबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। कपिल इलाके के ही खजूरी गांव में सर्राफ की दुकान करते थे। लाश रेगुलेटर रजवाहे के पास जंगल में मिली थी इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए कपिल के दोस्त सौरभ की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में पता चला कि सौरभ ने ही साथी दीपांशु संग मिलकर वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment