समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री जावेद आब्दी ने अमरोहा आवास पर ज्वाइन कराई समाजवादी पार्टी।
मेरठ 09 जनवरी (CY न्यूज) आम आदमी पार्टी में शामिल रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे चुके 70 पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री जावेद आब्दी के अमरोहा आवास पर पहुंचकर मुलाकात करने के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला मेरठ में समाजवादी पार्टी का कुनबा बढ़ने पर खुशी जाहिर की। इतनी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने पर जहां आम आदमी पार्टी जिला मेरठ के खेमे में मायूसी सी छा गई। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। मेरठ जिले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इतनी बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी में शामिल होने से जिले में राजनीतिक हलचले भी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि शनिवार को महानगर अध्यक्ष रहे अज्जू पंडित सहित कुल 70 पदाधिकारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेजते हुए आप पार्टी हाईकमान अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया था। कि हम सभी लोग आप की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के द्वारा पार्टी की नीतियों के विरुद्ध विधानसभा के टिकट बेचने की प्रक्रिया को अमल में लाते हुए हम सब इस प्रक्रिया से खुश नहीं हैं जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। महानगर अध्यक्ष रहे अज्जू पंडित द्वारा यह भी अवगत कराया गया था कि जिला अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे इस कार्य का विरोध करने पर पार्टी से निष्कासित करने की लगातार धमकी मिल रही है। इन सब बातों से क्षुब्ध होकर हम सब पदाधिकारी सामूहिक रूप से आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी से इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के महानगर व जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल है। जिसमें अध्यक्ष अज्जू पंडित, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मनोज भाटी, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोयल, महानगर उपाध्यक्ष नावेद अंसारी, उपाध्यक्ष ऋषि पाल सैनी, मीडिया प्रभारी रवी कौशिक, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पाल, शहर उपाध्यक्ष मोना रस्तोगी, महासचिव अचल अग्रवाल, सचिव गौरव प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष मोनू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी गगन गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष दीपक गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य वार्ड अध्यक्षों को मिलाकर कुल 70 लोगों ने इस्तीफा भेजने के बाद रविवार को इस्तीफा देने वाले सभी 70 पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री जावेद आब्दी के अमरोहा स्थित आवास पर पहुंचे और मुलाकात की। जिसके बाद राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं सपा में शामिल होने के बाद अज्जू पंडित ने कहा की आज सपा में शामिल हुए सभी साथी समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने सहित पार्टी हाईकमान अखिलेश यादव और राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार मेरठ जिले के समाजवादी साथियों के साथ मिलकर गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment