मेरठ 13 जनवरी (CY न्यूज) युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने बसपा पार्टी के द्वारा कैंट विधानसभा सीट से अमित शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि कैंट विधानसभा सीट पर ब्राह्मण समाज के व्यक्ति का चुनाव लडना स्वागत योग्य है। पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनीति में पुनः अग्रणी बनाने के लिए जहां-जहां से ब्राह्मण समाज का व्यक्ति चुनाव लड़ेगा, संगठन उसका समर्थन करेगा। संगठन अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने सभी सम्मानित ब्राह्मण बन्धुओ से अपील करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाना परम आवश्यक है। युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) की सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य गौरव शर्मा के छोटे भाई संस्था के सम्मानित सदस्य अमित शर्मा को मेरठ कैंट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। हम सभी एकजुट होकर अपने-अपने स्तर से उन्हें सहयोग कर विधानसभा में पहुंचाए, यह हमारे संगठन के लिए गौरव एवम हर्ष का विषय है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment