Thursday, 20 January 2022

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 19 जनवरी (CY न्यूज) वादी राहुल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम भूडपुर थाना भावनपुर मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना भावनपुर पर मु.अ.स.- 370/2021 धारा 147/302/201 भादवि बनाम 1.कृष्णदेव शर्मा, 2.नीरज शर्मा, 3.गगन वशिष्ठ, 4.भोपेन्द्र शर्मा पुत्रगण अज्ञात, 5.कुलदीप पुत्र नन्दकिशोर, 6.रिंकू पुत्र नन्दकिशोर, 7.छोटू पुत्र नन्दकिशोर, 8.राहुल, 9.सुमित पुत्रगण मुकेश शर्मा, 10.अनुज शर्मा निवासीगण ग्राम भूडपुर थाना भावनपुर मेरठ के विरूद्ध वादी कि पत्नी के हत्या कर शव को जला देने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। उक्त घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमो का गठन कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त कृष्णदेव शर्मा पुत्र स्व.श्रवण शर्मा नि.ग्राम भूडपुर थाना भावनपुर मेरठ को दिनाक 19/01/2022 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त:

1.कृष्णदेव शर्मा पुत्र स्व.श्रवण शर्मा नि.ग्राम भूडपुर थाना भावनपुर मेरठ।

अपराधिक इतिहास:

1.मु.अ.स-370/2021 धारा 147/302/201 भादवि थाना भावनपुर जनपद मेरठ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...