Friday, 14 January 2022

भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी।

अब शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा।आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा।

फिरोजाबाद 13 जनवरी (CY न्यूज) मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद इस्तीफों का सिलसिला जारी है। अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। गुरुवार को शिकोहाबाद से भाजपा के विधायक डा.मुकेश वर्मा से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चलने लगीं। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजा है। गौरतलब है कि डा.मुकेश वर्मा पांच वर्ष पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे बहुजन समाज पार्टी में थे। 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने बसपा से लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और न ही कोई उचित सम्मान दिया गया। इसके अलावा दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई। ऐसे कूटनीतिक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित, पीड़ितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं मैं उनके साथ हूं। डा.मुकेश वर्मा सपा में जाने की अटकलें अब तेज हो गई हैं। क्योंकि इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र कर उन्हें अपना नेता बताया है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

धर्म सिंह सैनी ने भी छोड़ी भाजपा:

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि जल्द ही वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर, विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शाक्य ने एक दिन पहले ही इसका एलान कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...