Sunday, 16 January 2022

उपजा कार्यकारिणी का विस्तार, नितिन सिंघल बनें जिला उपाध्यक्ष।

यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन मेरठ के जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंघल मनोनीत।

मेरठ 15 जनवरी (CY न्यूज) एन.एच 58 परतापुर बाईपास स्थित रेडियो मेरठ 89.6 एफ.एम के स्टूडियो में यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए इंडिया फेम समाचार पत्र के संपादक नितिन सिंघल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंघल को सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने मनोनयन पत्र नितिन सिंघल को सौंपा। यह मनोनयन उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष जी.सी श्रीवास्तव और प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि नितिन सिंघल के जिला उपाध्यक्ष बनने पर संगठन उचाइयों पर पहुंचेंगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, आर.जे सुमित,आर.जे तन्वी, आर.जे पीयूष मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...