कानपुर 27 फरवरी (CY न्यूज) डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अंतर्गत ताइकांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एच.एल ताइक्वांडो क्लब के सभी ब्रांच के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अतः आयोजन स्थल कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी जरौली में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक राज वर्मा, विनीत राठौर, संजय कुमार, आकाश तिवारी, कुलदीप वर्मा, जितेंद्र राठौर एवं निर्माण कमेटी में हिमांशी राठौर, लक्ष्मी वर्मा, आदित्य शुक्ला, श्रेयांशी, सचान, प्रांजल गुप्ता, सौम्या, अंजलि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment