मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) गढ़ रोड़ स्थित राधा गोविंद मंडप में हिंदू नववर्ष पत्रक का विमोचन हुआ। ज्योतिषाचार्य डा.राम प्रकाश शास्त्री ने बताया सन 2022-2023 के व्रत त्यौहार तिथि इस पत्रक में हैं। इस पत्रिका का लेखन निर्माण जून 2021 से ही आरम्भ कर दिया था। शास्त्र सम्मत विधि से सनातन धर्म की परम्परा अनुसार पर्व परिचय पत्रिका को तैयार किया गया है। इस पत्रिका के अनुसार से व्रत त्यौहार करने से निश्चय ही पुण्य की प्राप्ति एवं सनातन धर्म की रक्षा होगी। इस पर्व परिचय वितरण एंव विमोचन कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, सी.ए मनोज कुमार गर्ग, श्याम लाल गर्ग, एस.के गर्ग, मनीष मित्तल, राकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, ब्रोडवे मीडिया लिंक से मयंक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment