Sunday, 27 February 2022

30 लाख का सोना लेकर कारीगर हुआ फरार।

मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) थाना नौंचदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में सोने की चेन बनाने वाली फैक्ट्री का चार माह पहले नियुक्त किया गया। कारीगर करीब 30 लाख रुपये का सोना लेकर भाग गया। दो दिन बाद मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है। जयदेवी नगर में संजय रस्तोगी की सोने की चेन बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें बड़ी संख्या में कारीगर काम करते हैं। चार माह पहले बंगाल निवासी अतीकुर्रहमान को काम पर रखा था। दो दिन पहले दोपहर में वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बीच में ही चला गया। शाम को जब स्टाफ ने सोने का मिलान किया तो करीब पांच सौ अस्सी ग्राम कम मिला, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जांच में पता चला कि सोना अती कुर्रहमान के पास था। जिसने जाते समय जमा नहीं किया। रात भर मैनेजर और स्टाफ उसका मोबाइल मिलाते रहे। लेकिन पता नहीं चला। जब कमरे पर पहुंचे तो उसका सामान भी नहीं था। मैनेजर ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...