Sunday, 13 February 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 57वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 13 फरवरी (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 57वें हफ्ते का आयोजन संस्था में सबके बेहद प्रिय सदस्यों में से एक वत्सल कौशिक के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत 14 वर्ष के वत्सल कौशिक ने अपने संचय किए गए पैसों में से रिक्शा चालकों और श्रमिकों को बिस्कुट पैकेटों का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। वत्सल कौशिक के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने वत्सल का उत्साहवर्धन किया और बताया कि वत्सल को सामाजिक कार्य करना बहुत अच्छा लगता है और यह इसकी अपनी इच्छा थी कि अपने जुड़े पैसों से मैं यह सेवा करूं। वत्सल की इस इच्छा का सम्मान करते हुए वत्सल के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य में उसका सभी ने उत्साहवर्धन किया। वत्सल को इस अच्छे कार्य के लिए सत्यपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने अपना आशीर्वाद देने के साथ इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...