CY न्यूज़

Sunday, 6 February 2022

किठौर विधान सभा चुनाव 80-20 के प्रतिशत पर होगा: सत्यवीर त्यागी।


मेरठ 06 फरवरी (CY न्यूज) माछरा जनप्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अभी हाल ही मे मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर की जनसभा में सपा सरकार और उनके मंत्रियों पर छोड़े तीखे शब्दों के बाण, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा राज में न तो दंगा हो सकता है और न पलायन। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए किठौर विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक व प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने माछरा ब्लॉक के ग्राम मवी में जनसंपर्क के दौरान एक बैठक में कहा कि अब किठौर क्षेत्र में दंगों और लोगों के घरों से पलायन के ग्राफ में कमी आई है। क्योंकि अब भाजपा की सरकार किठौर में है, कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। सभा में आगे उन्होंने कहा आगामी 10 फरवरी को चुनाव 80ः प्रतिशत और 20ः प्रतिशत के मध्य ही होगा। जनता जान चुकी है कि किठौर का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का है, जीत सत्य की ही होगी। भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने गरीब, किसान, दलित शोषित एवं वंचित समाज को विकास का तोहफा दिया है। उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर संचालित की जा रही है। समूचे उत्तर प्रदेश में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह ठीक है। अब प्रदेश में सुरक्षित वातावरण की वजह से भारी निवेश आ रहा है। किठौर विधायक व भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के पसवाड़ा, मवी, बहलोलपुर, दबथला एत्मादपुर, अलीपुर, छिलोरा और खरखोदा नगर पंचायत में जनसंपर्क कर वोट अपील की। जनसंपर्क अभियान में मौजूद रहे अमित त्यागी माछरा मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र खटाना, विशाल चौधरी पसवाड़ा, सरदार जय सिंह प्रधान एत्मादपुर, सोनू सिंह प्रधान, बृजेश त्यागी प्रधान अलीपुर, मनीष चौधरी प्रधान छिलोरा, शत्रुघन सिंह चौधरी, राकेश त्यागी माछरा, सतेंद्र त्यागी रहदरा, अमित रहदरा, दुष्यंत त्यागी प्रधान मवी, पप्पू गुर्जर सेतकुआ (किसान मोर्चा ), राजू बढ़ाना (किसान मोर्चा ), अमित धनतला, राहुल मावी, रमन कौशिक, चौ.शौराज सिंह त्यागी (पूर्व चेयरमैन खरखोदा), चौ.लल्लू त्यागी (पूर्व चेयरमैन खरखोदा), ठेकेदार रमेश खटीक (चेयरमैन खरखोदा ), होती लाल मुंडे, गौरव गर्ग(नामित पार्षद), रवि त्यागी खरखोदा, विशांत त्यागी बिजौली, ऋषि त्यागी (सदस्य जिला पंचायत), अमित त्यागी बिजौली, कालू बिजौली एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment