मेरठ 06 फरवरी (CY न्यूज) किठौर विधान सभा क्षेत्र में खरखौदा ब्लॉक के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रतेक ग्राम पंचायत में घर-घर पहुँचकर भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगे, भाजपा युवा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष कालू बिजौली के नेतृत्व में किठौर विधानसभा में खरखौदा ब्लॉक ने बिजौली, कोल, बधोली, खड़खड़ी, छतरी, कैली, पांची और धीरखेड़ा आदि ग्रामों में अपना बूथ मजबूत पार्टी का कैंडिडेट मजबूत अभियान चलाया गया। जिसके तहत युवा, बुजुर्ग व महिलाओं से आगामी 10 फरवरी में मतदान में अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान अंकित त्यागी, अमित बिजौली, रवि त्यागी खरखोदा, निशांत त्यागी, सुभाष गुप्ता, सुभाष प्रजापति, पप्पू प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।
No comments:
Post a Comment