मेरठ 19 फरवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर विशाल भण्डारे का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी के चित्र के समक्ष संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार ने दीप प्रज्जवलन करके किया। संस्कृति विभाग के सचिव कुलदीप नारायण ने मंत्रोचारण करते हुए छत्रपति शिवाजी को नमन किया। डा.विवेक कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष हैं। उन्होंने धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों पर सुशासन की स्थापना कर भारतीय वसुंधरा को गौरवांवित किया। उन्होंने कहा कि सुभारती अस्पताल उन्हीं के नाम से स्थापित है जो समाज में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु समर्पित है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक महापुरूष की जयंती एवं पुण्यतिथि सुभारती दिवस के रूप में मनाकर सभी विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दिलाई जा रही है। इस अवसर पर कुलदीप नारायण, जसविन्दर सिंह, सतेन्द्र कुमार, अभिषेक मलिक, जावेद, गौरव आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment