Friday, 4 February 2022

असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा में इजाफा, अब सी.आर.पी.एफ देगी जेड श्रेणी की सुरक्षा।

नई दिल्ली 04 फरवरी (CY न्यूज) ए.आई.एम.आई.एम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार को हुए कथित हमले के बाद भारत सरकार ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा की है।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, ओवैसी को तत्काल प्रभाव से सी.आर.पी.एफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद ओवैसी की कार पर हापुड़ जिले में छिजारसी टोल प्लाजा के करीब कथित तौर पर गोलीबारी की गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे। गोलीबारी की घटना के बाद दो युवकों की वीडियो फुटेज सामने आई थी। यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे। हमले के बाद ओवैसी ने कहा था कि उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी, तभी शाम करीब छह बजे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ पुलिस ने कहा कि कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...