मेरठ 13 फरवरी (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वछता क्लब द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "भारतीय महिलाओं का सामाजिक योगदान" विषय पर ऑनलाइन वेबीनार गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया महिलाएं भारतीय समाज का महत्वपूर्ण अंग है। महिलाओं के बिना भारतीय समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय में भारतीय महिलाएं सामाजिक आर्थिक राजनैतिक परिवारिक सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। मुख्य अतिथि काउंसलर डा.अलका कुलश्रेष्ठ ने कहा नारी कोमल है कमजोर नहीं जो नारी किसी जीव को जन्म दे सकती है वह कमजोर कैसे हो सकती है। नारी कभी कमजोर न थी ना है ना होगी। अति विशिष्ट अतिथि डा.मनीष कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विभाग शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज ने कहा महिलाओ की शारीरिक और मानसिक क्षमता पुरुषों से भिन्न है महिलाओं को पुरुषों से कभी बराबरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि महिलाएं सदैव पुरुषों से आगे रही है। विशिष्ट अतिथि डा.ममता सिंह ने कहा भारत तभी आर्थिक रूप से सशक्त होगा जब भारत की बेटियों और महिलाओं का आर्थिक विकास होगा महिलाओं का आर्थिक विकास करने के लिए आवश्यक है कि उन्हें शिक्षित किया जाए।
समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहां भारतीय महिलाएं भारतीय परिवार की आधारशिला है लक्ष्मी शर्मा ने सभी को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई कार्यक्रम में नितिन बंसल, प्रिंस अग्रवाल, कैप्टन जी.पी.एस यादव, लक्ष्मी शर्मा, बबीता सॉन्ग, विपुल सिंघल, मनीष कुमार, डा.अलका कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment