Sunday, 13 February 2022

राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में किया वृक्षारोपण।


मेरठ 13 फरवरी (CY न्यूज) राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ की बहनों द्वारा सूरजकुंड पार्क पर वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने  बताया कि हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती जो कि राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है। हर साल वृक्षारोपण करते हैं महिलाओं के अधिकार और मताधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाली सरोजिनी नायडू जैसी वीरांगनाओं को अपना आदर्श मानती हैं। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई उनके पदाधिकारी अनीता गुप्ता, उमा गुप्ता, अंकिता गुप्ता, खुशी वार्ष्णेय, सारिका बिश्नोई, अनु अग्रवाल, सपना, पायल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...