Monday, 7 February 2022

गूगल मीट पर लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका विषय पर वेबीनार का आयोजन।

मेरठ 07 फरवरी (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा स्माइल डिग्री कॉलेज के राजनीति विभाग के सहयोग से गूगल मीट पर लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने बताया वेबीनार का उद्देश्य महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। देश के विकास के लिए आवश्यक है महिलाएं भारतीय सक्रिय राजनीति में प्रतिभाग करें, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी जब गृहणी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। मुख्य अतिथि डा.सरिता त्यागी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया महिलाओं को सोच समझकर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। महिलाएं  को अपने परिवार के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा.कुमकुम पारीक ने बताया महिलाओं को अपनी वोट की कीमत समझनी होगी और देश की प्रगति में योगदान देते हुए सभी महिलाओं को मतदान करना चाहिए। समाजसेवी विपुल सिंघल ने बताया महिला वोटर सरकार बनाने की ताकत रखती है, महिलाओं को अपनी वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डा.शिवाली अग्रवाल विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र विभाग ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है मतदान हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में डा.शिवाली अग्रवाल ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई कार्यक्रम में आयुष पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, डा.ममता सिंह, कविता गर्ग, प्रिंस अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...