Saturday, 19 February 2022

नोनिहालों ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।


औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 19 फरवरी (CY न्यूज) विधानसभा चुनाव के लिए आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने में जुटा हुआ है। वहीं जमौली के प्राथमिक विद्यालय में नोनिहालों ने गाँव की गली-गली जाकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के इरादे से नोनिहालों ने सारे रास्ते भर जोशीले नारे लगाए। बच्चों ने मतदान हमारा अधिकार, वोट करो देश बचाओ, विकास चाहते हो तो अच्छी सरकार चुनो जैसे नारे लगाकर बच्चों ने वोटरों को प्रेरित किया।नोनिहालों के साथ प्राथमिक विद्यालय के साथ प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण गुप्ता ने बताया है कि विधानसभा चुनाव में सभी लोग वोट डाल कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाए ताकि देश में मजबूत और अच्छी सरकार बने। विमल कुमार, रेनू दुबे, निशा देवी, पूर्णिमा राजपूत आदि समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...