मेरठ 22 फरवरी (CY न्यूज) सदर बाजार क्षेत्र में जी.टी.बी स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर को स्कूली बच्चों से भरा टेंपो सड़क पर पलट गया। टेंपो चालक ने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कट मारा। इसके कारण टेंपो का बैलेंस बिगड़ गया और पहिया डिवाइडर पर चढ़ने के कारण टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार 6 बच्चे घायल हो गए गंभीर घायल हो गए। अगस्तय पुत्र कौशलेंद्र निवासी न्यू मोहनपुरी को गंभीर हालत में के.एम.सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अगस्त्य दीवान स्कूल में छात्र 6 के छात्र थे। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है। बाकी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल टेंपो चालक शारिक को हिरासत में लिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment