मेरठ 07 फरवरी (CY न्यूज) शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा लगातार लोगों के बीच जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। सोमवार प्रातः काल से ही रंजन शर्मा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर लोगों से अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। सोमवार सुबह सुनारो की धर्मशाला, इंदिरा नगर में स्वर्णकार समाज की तरफ से रंजन शर्मा का स्वागत किया गया और स्वर्णकार समाज ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि रंजन शर्मा शहर की जरूरत है, ऐसे व्यक्ति को जिताना हम सबका दायित्व है और हम यह प्रण करते हैं कि हम सभी रंजन शर्मा के पक्ष में वोट कर रंजन शर्मा को विजयी बनाएंगे। स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष डा.संत कुमार ने कहा कि रंजन शर्मा जैसा व्यक्ति ही सही मायने में जनप्रतिनिधि बनने के लायक है। रंजन शर्मा में जनता की सेवा का भाव है। इस अवसर पर मुकेश वर्मा, योगेश वर्मा, प्रवेश पालीवाल, सतीश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रवेश पालीवाल ने तिलक कर रंजन शर्मा के पक्ष में सभी से मतदान करने की अपील की। ब्राह्मण समाज ने भी बैठक कर रंजन शर्मा को अपना समर्थन दिया। बैठक में कहा गया कि ब्राह्मण समाज का पूरा सहयोग और समर्थन रंजन शर्मा के साथ है। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा का शेखों पंप वालों के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कहा कि हमारा पूरा समर्थन रंजन शर्मा के साथ है। इस अवसर पर खेता सिंह, पिंकी चिन्योटी, गगन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसके पश्चात रंजन शर्मा लक्ष्मणपुरी, प्रकाश पास वाली गली, ब्रह्मपुरी बाल एकेडमी वाली गली में जनसंपर्क करते हुए लोगों के बीच पहुंचे। वहां पर विजय शर्मा, रवि शर्मा ने रंजन शर्मा का स्वागत कर अपना समर्थन देने का वादा किया, उसके पश्चात रंजन शर्मा कमला नगर पहुंचे, जहां पर क्षेत्रवासियों ने उनको अपना आशीर्वाद देकर रंजन शर्मा को आशीर्वाद दिया। सायं काल में शाहपीर गेट के पास सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित क्षेत्रवासियों ने रंजन शर्मा को भारी मतों से जीताने का आह्वान कर अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को दिया। इस अवसर पर जाहिद अंसारी, शहजाद यूसुफ, अहसान अंसारी साथ रहें। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा के साथ रहने वालों में मुख्य रूप से प्रवेश पालीवाल, अभिषेक, हरिओम शर्मा, ललित, वीरेंद्र वर्मा, राकेश शर्मा, मुन्ना ठाकुर, अमित अग्रवाल, अंकित जैन, मुकुल मुख्य रूप से रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment