Tuesday, 1 February 2022

गलोबल सोशल कनेक्ट और सिविल अकादमी ने वन-विभाग द्वारा लाइव वेबिनार आयोजित।

मेरठ 01 फरवरी (CY न्यूज) गलोबल सोशल कनेक्ट और सिविल अकादमी ने वन-विभाग के सौजन्य से विश्व वैटलैड पर लाईव वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार के मुख्य अतिथि राजेश कुमार आई.एफ.एस (डी.एफ.ओ) मेरठ रहे व आतिथ्य वक्ता अभिषेक शर्मा चेयरमैन सिविल अकादमी मेरठ व सचिव ग्लोबल सोशल कनेक्ट रहे। वेबिनार का संचालन विपुल सिंघल ने किया। राजेश कुमार ने बताया कि वैटलैड दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पृथ्वी के लिए वैटलैड अर्थात आद्रभूमि द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारी और इसके प्रति जागरुकता बढ़ाना है। नमी और दलदली अथवा पानी से संतृप्त भूभाग जहाँ पूरे वर्ष पानी भरा रहता है, झील व मिट्टी तथा नदी का हिस्सा होता है। उन्होने इसके लाभ बताए। यह जल को प्रदुषण से बचाता है, अनेक प्रजातियो को आवास प्रदान करता है और तूफान व बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करता है। अभिषेक शर्मा चेयरमैन सिविल अकादमी मेरठ ने बताया कि यह एक समृद्ध तंत्र है यहाँ वनस्पतियो व औषध पौधे भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद देते हुए कि हम सभी को वैटलैड के प्रति निष्ठावान और जागरुक होना चाहिए यही नहीं इस पर अध्ययन के पश्चातअनेक अवसर भी है जिसमें युवा पीढ़ी आगे बढ़ सकती है। दर्शकों द्वारा पूछे गए प्रश्नो के सटीक उत्तर डी.एफ.ओ राजेश कुमार और अभिषेक शर्मा द्वारा दिए गए। जैसे भारत में आद्रभूमि कितनी हैं? संरक्षण क्या है?  विश्व आद्रभूमि दिवस कब है  जलीय पौधौ की बाहुल्यता कहाँ है। इत्यादि का संतुष्ट व सटीक उत्तर दिया गया। इस सेमिनार में ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा रिचा सिंह, महासचिव अभिषेक शर्मा, विपुल सिंघल, एस.के शर्मा, पीयूष गोयल, विशाल त्यागी, बबीता सोम, साक्षी चौधरी, सावन कनौजिया, यामिनी शर्मा, अपर्णा राघव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...