उत्तर प्रदेश 19 फरवरी (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश में कोरोना की थमती रफ़्तार के बाद अब सरकार ने नाईट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। शनिवार दोपहर यह आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। अभी तक रात के 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी था। जिससे दुकानें और रेस्टोरेंट 11 बजे तक बंद हो जाते थे। इस क्रम में लखनऊ शहर में संक्रमण कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की तादाद भी आधी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। वहां से मुहर लगते ही टीम घटा दी जाएगी।लखनऊ में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कटौती का फैसला किया है। अफसरों ने बताया कि लगातार मरीज मिलने से अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग व चिनहट को रेड जोन में रखा गया है। यहां अब भी 17 टीमें काम कर रही हैं। दिसंबर में इनकी संख्या चार से पांच ही थी। आगे यहां से भी टीमें कम की जाएंगी।अफसरों ने बताया कि लगातार मरीज मिलने से अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग व चिनहट को रेड जोन में रखा गया है। यहां अब भी 17 टीमें काम कर रही हैं। दिसंबर में इनकी संख्या चार से पांच ही थी। आगे यहां से भी टीमें कम की जाएंगी। अफसरों का कहना है कोरोना के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग रोजाना 15 से 20 हजार से अधिक लोगों की रोजाना जांच कर रहा था। इसके लिए डी.एम के निर्देश पर आर.आर.टी टीम की संख्या बढ़ाकर 206 कर दी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment