मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से "मातृभाषा की स्थिति एवं उपयोगिता" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहां हिंदी हमारी मातृभाषा है। मातृभाषा वह भाषा होती है जिसको बच्चा जन्म के पश्चात अपने परिवार और समाज में रहकर सीखता है। मां और मातृभाषा हमें दोनों का आदर करना चाहिए क्योंकि मां जीवन देती है और मातृभाषा जीना सिखाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.सरिता वर्मा विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ रही। उन्होंने कहा हिंदी भावनाओं की भाषा है, हिंदी भाषा में बड़ों को सम्मान और छोटों को प्यार दिया जाता है। लोकगीतों व कविताओं के माध्यम से हम अपने मनोभावों को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। मातृभाषा में याद की हुई सामग्री को हम जिंदगी में कभी भी नहीं भूल सकते। मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। भारत में 1365 मात्र भाषाएं बोली जाती है। हमारे जीवन में मातृ भाषाओं का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान हमारे हृदय पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो जाता है। मातृभाषा के माध्यम से स्मरण शक्ति का विकास और विचारों की अभिव्यक्ति प्रभावी ढंग से की जा सकती है। समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहा भारत में जगह जगह पर अलग-अलग मातृ भाषाओं का प्रयोग होता है भारत की मातृभाषाये विविधता में एकता का प्रतीक है। लक्ष्मी शर्मा ने कहा मातृभाषा हमारी संस्कृति की रक्षक हैं मातृभाषा के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में आयुष, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, एस.के शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, एकता गौड़, स्वाति, नितिन बंसल, पंकज आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment