मेरठ 06 (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़ रोड स्तिथ सात फेरे रेस्टोरेन्ट में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य आतिथि के रूप में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र रहे। क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने बताया सम्मान समरोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का उत्त्साहवर्धन करना है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि वर्त्तमान में महिलाये सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाये हमारे समाज का अभिन्न अंग है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नही की जा सकती।
समारोह में सम्मानित होने वाली विभूतिया:
1.अलका तोमर, ओलम्पियन, 2.डा.भावना गांधी, डाइटीशियन, 3.डा.रेनू भगत, अध्यक्ष आई.एम.ए मेरठ, 4.अनिता राठी, प्राचार्या इस्माईल नेशनल महिला पी.जी कालिज मेरठ, 5.डा.किरण प्रदीप, वरिष्ठ चित्रकार (पूर्व प्राचार्या कनोहर लाल डिग्री कालिज, 6.रुचि बलूनी संस्कृत नृत्य, 7.शालिनी अग्रवाल (वैश्य समाज), 8.डा.ममता सिंह, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग इस्माइल नेशनल महिला पी.जी कालिज (मोटिवेशनल स्पीकर), 9.लक्ष्मी शर्मा, समाज सेविका, 10.रुचि शर्मा, महिला उधमी।समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहा कि देश के विकास में महिलाओ का विशेष योगदान है। कार्यक्रम का संचालन डा.पायल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सुधा गोयल, हर्ष गोयल, विपुल सिंघल, आयुष गोयल, पीयूष गोयल, ऋषभ गौड, प्रिंस अग्रवाल, चिराग त्यागी, आर.के गोयल, आलोक शिशोदिया आदि उपस्तिथ रहे।
No comments:
Post a Comment