पुलिस लाइन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होगा टीकाकरण का शुभारंभ।
अभियान में 2.52 लाख बच्चों को लगेंगे टीके।
मेरठ 15 मार्च (CY न्यूज) टीकाकरण कर कोरोना के संक्रमण से युवाओं व बुजुर्गों को सुरक्षित करने के बाद अब 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जनपद में बुधवार 16 मार्च से बच्चों के टीकाकरण का अभियान शुरू हो रहा है। बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित स्लोगन के तहत जनपद में 2.52 लाख बच्चों को कोर्बे वैक्स का टीका लगाया जाएगा। इसके लिये 83 स्टेटिक बूथ बनाए गए हैं। टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगायी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.प्रवीण गौतम ने बताया टीकाकरण कर कोरोना से बड़ों व युवाओं को सुरक्षित करने के बाद अब बुधवार से पूरे जनपद में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविडरोधी टीकाकरण आरंभ किया जा रहा है। जनपद को 78 हजार डोज मिली हैं। एक वायल में 10 डोज हैं। जो 2.52 लाख बच्चों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित करेंगी। उन्होंने बताया जनपद के शहर व देहात में 83 स्टेटिक बूथ बनाए गए हैं, 167 हाउस टू हाउस टीम बनाई है। जो एक स्थान पर बच्चों को टीका लगाएंगी। उन्होंने बताया बच्चों को लगने वाली कोर्बे वैक्स का 50 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन व 50 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिये बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य होगा। टीका लगने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा। अभियान के लिये माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन पर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। बच्चों को टीका लगाने के लिए एएनएम व नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एम.ओ.आई.सी को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
स्कूल में भी चलाया जाएगा अभियान:
स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाने के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक डी.आई.ओ.एस को पत्र लिखा गया है। पब्लिक स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
No comments:
Post a Comment