Monday, 14 March 2022

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादनगर के परिसर में 22 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

गाजियाबाद 14 मार्च (CY न्यूज) जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर जिला सूचना अधिकारी गौरव दयाल के अनुसार जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए उनके सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (स्थित मुरादनगर) में 22 मार्च को रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में जनपद एंव एन.सी.आर क्षेत्र के 05 अधिष्ठानों द्वारा उनकी मांग के अनुरूप लगभग 200 विभिन्न पदों के लिये रोजगार के लिए आई.टी.आई, शिशिक्षु परीक्षा उत्तीर्ण एंव अन्य तकनीक गैर तकनीकी उत्तीर्ण विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कुल अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु अभ्यर्थी संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर 21 मार्च तक संस्थान में उपस्थित होकर भी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...