मेरठ 20 मार्च (CY न्यूज) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 62वें हफ्ते का आयोजन संस्था की सम्मानित संरक्षिका शशि बाला शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत शशि बाला शर्मा ने जरुरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करा कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक के इस आयोजन में सहयोग करने के लिए शशि बाला शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। सत्यपाल दत्त शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।


No comments:
Post a Comment