मेरठ 16 मार्च (CY न्यूज) मंगलवार को लेडीज क्लब द्वारा यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज पर कार्यक्रम के दूसरे दिन अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता की अध्यक्षता में पति संध्या रीकैप्चर 70's का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता व सचिव नीता दुबलिश द्वारा किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन अनुराग गुप्ता, अनुराग दुबलिश, रवि प्रकाश, योगेश मोहन, विधायक अमित अग्रवाल द्वारा किया गया। समस्त कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया गया तत्पश्चात अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए सबका स्वागत और धन्यवाद किया। सचिव नीता दुबलिश द्वारा एनुअल रिपोर्ट और सामाजिक कार्यों का विवरण सभी को दिया और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के श्रंखला में सबसे पहले अयोध्या में आए राम का स्वयंवर और राम स्तुति का प्रदर्शन भव्य प्रदर्शन नृत्य नाटिका के रूप में गरिमा अग्रवाल, नेहा रस्तोगी, स्वाति जैन, स्वाति प्रकाश व राम के रूप में परी गुप्ता और सीता के रूप में अविशा ने करके सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में लकी ड्रॉ और गेम्स के द्वारा कीर्ति, नीता ने समां बांधे रखा, हास्य नाटक परेशान डॉक्टर ने सभी को हंसा हंसा कर पेट दुखा दिया जिसमें डॉक्टर के रूप में अलका गुप्ता और मरीज के रूप में नीलम जैन, गुंजन मित्तल, आभा जैन, नीलम हंस, सोनिया जैन ने खूब हंसाया जैसे कि कार्यक्रम की थीम 70's है क्योंकि संस्था को 70 वर्ष पूरे हो गए हैं, ओ नृत्य भिन 70's के गाने पर सपना जैन, दीपिका जैन, भावना मारवा ने बहुत ही खूबसूरत से प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिया। पति संध्या है और कपल फैशन शो न हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता ग्लोरियस 70 वर्ष की थीम पर 7 एरा की फिल्में कलाकारों के रूप में मंच पर एक-एक करके सभी कपल्स ने धमाल मचा दिया इसमें शालिनी गुप्ता, बॉबी, कनिका तोमर, डाक.कोमल बिंद्रा, ममता श्रीवास्तव, मेघा जैन, नीलम हंस, नूतन जैन, कशिश अग्रवाल, रचना बठला, ऋतु जैन, सरोज मित्तल, सुनीता गुप्ता, स्वाति गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, नीत दुबलिश आदि ने अपने-अपने पतियों के साथ प्रस्तुति देकर समां बांध दिया इसके बाद होली के माहौल को बनाते हुए पूनम रस्तोगी, रूबी रस्तोगी, निशा रस्तोगी व होली के गानों पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देते हुए सभी के साथ पूरी सभा में फूलों के साथ होली मनाई गई। उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया व राष्ट्रीय गान के साथ सभा समाप्त हुई सभी को स्वादिष्ट भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment