Thursday, 17 March 2022

भाजपाइयों ने मनाया होली मिलन समारोह।

मेरठ 16 मार्च (CY न्यूज) बुधवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कलीना स्थित फार्म हाउस में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने फूलों एंव रंगों की होली खेलकर अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाईया दी। इस दौरान मनिंदर पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली और समस्त क्षेत्रवासियों को होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने मनिंदर पाल को रंग लगाकर होली मनाई। इस दौरान योगेंद्र कुसैडी, राकेश कश्यप, धर्म सिंह जाटव, युवा नेता सोनू चौहान, नीटू चौधरी, फरहान, नेत्रपाल जाटव और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...