दलितों को सरंक्षण देने की मांग को लेकर एस.पी देहात से मिले:विधायक अतुल प्रधान।
मेरठ 14 मार्च (CY न्यूज) विधानसभा चुनाव में समाजवादी नेता अतुल प्रधान से मिली हार की कसक अब पूर्व विधायक संगीत सोम दलितों पर निकाल रहे है। सोमवार को इसी परिपेक्ष में विधायक अतुल प्रधान एस.पी देहात केशव कुमार से मिले। उन्होंने दलितों को संरक्षण देेने की मांग के साथ दलितों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरधना के दलित समाज के लोगों के साथ एस.एस.पी कार्यालय पहुंचे अतुल प्रधान ने आरोप लगाया है कि सरधना विधानसभा सीट से हार के बाद संगीत सोम अपने समर्थकों से दलितों पर हमला कर रहे है। विनोद सैनी के परिजनों पर संगीत सोम के समर्थकों ने हमला कर दिया है। जिसके कारण क्षेत्र के दलितों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया एस.पी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment