Tuesday, 8 March 2022

जेठानी से धोखे से गर्भपात करा कर किया दोस्त के हवाले।

मेरठ 07 मार्च (CY न्यूज) सोमवार को एस.एस.पी कार्यालय पहुुंची एक महिला ने जेठानी व उसके दोस्त पर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है। एस.एस.पी कार्यालय पहुंची कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी विवाह सरधना के एक युवक से हुआ था। महिला ने बताया उसके  दो पुत्री है। उसने बताया उसका पति से विवाद चल रहा है। जिसके कारण दोनो रजामंदी से अलग रहे रहे हैैं। उसने आरोप लगाया कुछ दिन पूर्व उसकी जेठानी अपने मित्र के साथ उसके मायका में पहुंची। वह उसे धोखे से अपने साथ ले गयी। उसका धोखो से दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसने आरोप लगाया एक दिन जेठानी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर कर दोस्त के साथ कमरे में बंद कर दिया। उसने बताया उक्त मित्र ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया बदनामी के डर से वह शांत रही। इसी का फायदा उठा कर उस व्यक्ति ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसने थाना पुलिस पर आरोप लगाया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उससे ही सवाल जवाब पूछने आरंभ कर दिये। इस मामले में एस.एस.पी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...