Friday, 4 March 2022

शहर में महिला गैंग सक्रिय, यात्री के रूप में लोगों को बना रही निशाना।

 


मेरठ 04 मार्च (CY न्यूज) कुछ समय तक बेरक लगने के बाद शहर की सडकों पर महिला गैंग सक्रिय हो गया है। जो यात्रियों के रूप में लोगों की जेब साफ करने में लगी है। सरधना के खिर्वा जलालपुर निवासी राहत हुसैन अपनी पत्नि बेटी के साथ के साथ जैदी फार्म अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिये आये थे। वापस लौटते समय उन्होंने हापुड अडडे से ई रिक्शा पकडा। तभी दो महिला ई रिक्शा में बैठ गयी। जैसे ही वह बेगमपुल पुलिस चौकी के पास पहुंची। जैसे ही वह ई रिक्शा चालक को किराया देने के लिये  पर्स देखने लगी तो उनके होश उड गये। पर्स से यात्री के रूप में  बैठी दोनो महिलाओं ने 4 हजार की नकदी, ए.टी.एम, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात को साफ कर लिया। पीडित ने इस मामले में सदर थाने में तहरीर दी है। यह को पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व यह महिला गैग दर्जनों यात्रियों को अपना निशाना बना चुकी है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...