मेरठ 04 मार्च (CY न्यूज) सड़क पार कर रहीं दो वार्ड आया को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी 45 वर्षीय गीता पत्नी स्व.ओमपाल और 60 वर्षीय चंद्रो पत्नी स्व.शेरू भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित श्रीभूषण नर्सिग होम में वार्ड आया थीं। चंद्रो की छुट्टी हुई, जबकि गीता की ड्यूटी शुरू हुई थी। गीता और चंद्रो को सड़क पार करा रही थीं। तभी किठौर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया और दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। नर्सिग होम का गार्ड और आसपास के लोग दौड़े और उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार और मेडिकल-भावनपुर की पुलिस पहुंची। मामला भावनपुर का होने पर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज से आरोपित का पता लगाया जाएगा। वहीं, परिजनों ने बताया कि गीता के तीन बच्चे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment